चाय छोड़ने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:17

इस तरह छोड़ें चाय (Tips to get rid of tea addiction) :-
दिन में दो से तीन कप

किसी भी चीज को अचानक छोड़ने से भी हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अचानक चाय बंद करने से सिरदर्द, ज्यादा थकान और मूड स्विंग जैसी प्रॉब्लम्स आ सकती हैं। अगर आपको चाय की लत है तो इसे अचानक न छोड़कर धीरे-धीरे इसकी मात्रा को कम करें। अगर आप दिन में 7 से 8 कम चाय पीते हैं तो दो या तीन कप ही पिएं। सप्ताह भर के बाद 2 से 3 कप की बजाय 1 ही चाय लें। ऐसा करने से आपको एक महीने भर के अंदर की रिजल्ट नजर आ जाएगा।

चाय का विकल्प तलाशें

अगर आपको चाय छोड़ने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो इसके विकल्प की तलाश करें। चाय की जगह आप ग्रीन टी, हर्बल टी या किसी दूसरे अन्य हेल्दी पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी में विभिन्न तरह के नेचुरल पदार्थ पाए जाते हैं। ये चाय की लत को तो छुड़ाने में मदद करते ही हैं साथ ही शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ध्यान रहे कि चाय के विकल्प के तौर पर आप जिस ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं वो भी ज्यादा मात्रा में न हो।

पर्याप्त नींद लें

जो लोग सुबह आंख खुलते ही पहले चाय पीते हैं, उन्हें कम चाय पीने के कारण नींद न पूरी होने की समस्या हो सकती है। अचानक चाय छोड़ने से आपको शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।

चाय या किसी भी चीज का एक निश्चित मात्रा से ज्यादा सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आपको किसी चीज की लत लग गई है तो तुरंत इसको छोड़ें। खाने पीते की लत छोड़ने में अगर आपको परेशानी आ रही है तो डॉक्टर, डाइटिशियन या एक्सपर्ट की सलाह लें।

अधिक से अधिक पानी पिएं - अगर आप सच में चाय पीने की आदत को छोड़ना चाहते हैं तो तरल पदा‍र्थ का सेवन बढ़ाएं। जी हां, इससे आपको किसी प्रकार की थकान नहीं लगेगी। बॉडी एक्टिव रहेगी और नींद भी नहीं आएगी। काम के दौरान 45 मिनट में ब्रेक देते रहे। इससे आपकी बॉडी थकेगी नहीं।

.हर्बल टी - अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो हर्बल टी भी पी सकते हैं। इसमें किसी प्रकार का कैफिन नहीं होता है। यह कई प्रकार के जड़ी-बूटियों से मिलकर तैयार की जाती है। इसलिए चाय की जगह हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info